संस्था तनज़ीमुल मकातिब में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। “हर घर तिरंगा” का सरकार ने ऐलान कर कर देश के हर घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की। जिसका देशभक्तों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और देशभक्ति के जोश व जज़्बे के साथ हर छत, दीवार और दरवाज़े पर तिरंगा फहराया जा रहा है।

भारत की प्रसिद्ध शिया धार्मिक शिक्षा कल्याण संस्था तनज़ीमुल मकातिब में भी स्वतंत्रता दिवस की तय्यारियाँ चल रही हैं। तनज़ीमुल मकातिब कैंपस में तिरंगा अपनी शान व शौकत के साथ लहरा रहा है।

इस संबंध में आज 13 अगस्त को सुबह 10 बजे फखरुद्दीन अली अहमद कमेटी के चेयरमैन श्री सय्यद अतहर सगीर तूरज ज़ैदी संस्था तनज़ीमुल मकातिब तशरीफ लाए। जिनका संस्था तनज़ीमुल मकातिब के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।