हर घर तिरंगा अभियान मे किया खेल, दो जिला मिशन मैनेजर पर मुकदमा

बरेली। हर घर तिरंगा अभियान मे भी गोलमाल कर दिया गया। दो जिला मिशन मैनेजर ने मामले मे अधिकारियों को बिना सूचित किए मनमर्जी से काम किया। जिसके बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपायुक्त स्वत: रोजगार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तेजवंत सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के सभी विभागों को एकता महिला प्रेरणा संकुल संघ मोहनपुर द्वारा बनाए जा रहे तिरंगे खरीदने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत गुरदीप सिंह जिला मिशन मैनेजर और आशुतोष शुक्ला को निर्देशित किया गया था कि जिला स्तरीय विभागों द्वारा जो तिरंगे की मांग प्राप्त होगी। उसके सापेक्ष एकता महिला प्रेरणा संकुल संघ द्वारा बनाए गए झंडों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उनका भुगतान बैंक एकाउंट मे किया जाएगा। आरोप है कि गुरदीप सिंह और आशुतोष शुक्ला ने बिना उच्च स्तरीय अधिकारी को सूचित कर अपने मन से श्री राधा महिला स्वयं सहायता समूह, निशा स्वयं सहायता समूह बहेड़ी, बालाजी स्वयं सहायता समूह फरीदपुर, बालाजी स्वयं सहायता समूह भुता द्वारा तैयार किए गए झंडों को ले लिया और रुपये उनके खातों मे भेज दिए। अफसरों का कहना है दोनों ने वित्तीय अनियमितता की है। इस पूरे मामले में आशुतोष शुक्ला व गुरदीप सिंह जिला मिशन मैनेजर ने अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया। हर घर तिरंगा जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य मे लापरवाही बरती। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।