संस्कृति बचाओ अभियान के तहत गीता जयंती पर बांटी श्रीमद्भागवत गीता

मीरगंज, बरेली। मीरगंज में युवाओं द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे संस्कृति बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को गीता जयंती पर क्षेत्र के गांव ठिरिया बुजुर्ग के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में श्रीमद्भागवत गीता वितरण की गई।गीता वितरण कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाठक ने कहा कि गीता केवल हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ ही नहीं है बल्कि यह विश्व के सभी धर्म संप्रदाय के लोगों के लिए है। गीता जीवन शास्त्र को समझने वाला ग्रंथ है। कर्तव्य पथ से कोई विचलित न हो यह संदेश भागवत गीता से मिलता है। घर-घर गीता होने का सपना देखा है। इसे पूरा करने के लिए क्षेत्र के हर इंटर कॉलेज तक गीता को लेकर जाएंगे। गीता का अध्ययन करने से युवाओं को प्रचीन भारतीय संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। विद्यालय के प्रबंधक संजीव शर्मा ने विद्यालय के विद्यार्थियों को गीता पढ़ाने की भी बात कही। कार्यक्रम मे स्वामी आनंद, अशोक उपाध्याय, महिपाल शर्मा, गौरव शर्मा, जगपाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, अर्जुन पाराशरी, अमित चौहान, हितेश गंगवार, मनीष गंगवार, सुमित कुर्मी, जयमल चौधरी, रोहिताश शर्मा, मिंटू भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, रानू चौधरी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।