झूंसी/प्रयागराज। वैसे तो सैकड़ों महिला पुरुष जीटी रोड, झूंसी रेलवे स्टेशन, त्रिवेणीपुरम मैदान आदि स्थानों पर सुबह रोज टहलते नजर आएंगे किंतु एक ग्रुप ऐसा भी है जो नियमित झूंसी रेलवे स्टेशन के समीप खुले पेड़ के नीचे योगासन करते हुए लोगों को योग के प्रति प्रेरित करता रहता है। कई वर्षों से मॉर्निंग वॉक एवं योगा कर रहे अनिल यादव धुन्नू का मानना हैं कि आज के दौर में लोगों की दिनचर्या एवं खान पीन बदल चुका है। संयमित भोजन एवं नियमित योग करके ही शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता हैं। पीपल के पेड़ के नीचे जुटने वाले युवाओं को सेना से रिटायर हुए नूर मोहम्मद सिद्दीकी स्वयं योग करते हुए उन्हें भी अनुशासित ढंग से योग कराते हैं। अधिवक्ता राजीव कुमार वर्मा बताते हैं कि यहां एक दूसरे से इतना लगाव हो गया है कि भोर 4 बजे ही लोग उठा देते हैं। यदि कोई आलस्य भी करना चाहे तो फोन की बज रही घंटियां उन्हें बिस्तर छोड़ने पर विवश कर देती है। मुनीम पांडेय कहते हैं हंसी खुशी का असली खजाना तो यहीं पर है। मॉर्निंग वॉक और योगा के बीच दोस्तों के साथ प्राकृतिक हंसी से दिनभर शरीर ऊर्जा से ओतप्रोत रहता है। सुरेंद्र भारती, डीएस मौर्या, दीपक सिंह, सुजीत मालवीय, जगदीश यादव, सर्वेश, जेपी शर्मा, दिनेश मिश्रा, सजन यादव आदि कहना है मॉर्निंग वॉक और योग से ही शरीर को तमाम बीमारियों से बचाया जा सकता है।
संयमित जीवन और नियमित योग ही सुखमय जीवन का आधार
