एक सप्ताह में शिकायतों का करें निस्तारण- जिलाधिकारी

बरेली। शनिवार को जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता मे तहसील बहेड़ी सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आए फरियादियों की शिकायतों को एक एक कर सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्वक किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता नसीम अहमद पुत्र सुकखी ग्राम खड़ा रामनगर ने बताया कि उन्होंने अपना गन्ना कुछ महीनों पहले चीनी मिल मे दिया था परंतु अभी तक उसका भुगतान नही हुआ है। जिलाधिकारी गन्ने का भुगतान शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायतकर्ता विदेशा पत्नी झम्मन लाल निवासी सिंधौरा देवरिया ने बताया कि उनके गांव की सड़क बहुत ही खराब है। लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायतकर्ता किरण पत्नी पप्पू निवासी ग्राम जाफरपुर थाना शीशगढ़ ने बताया कि उनके घर पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है तथा उन्हें मारने पीटने की धमकी भी देते है। जिलाधिकारी ने क्षेत्र अधिकारी पुलिस को उनके घर पर अवैध कब्जा हटवाकर उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस मे मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलवीर सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी पारुल तरार, डीसी मनरेगा गंगाराम सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *