संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मायके वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

आजमगढ़- महराजगंज थाना क्षेत्र के कोल्हरा गांव निवासनी एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोल्हरा गांव निवासनी चन्द्रकला पत्नी अजुर्न निषाद की रविवार की देर रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को परिजन को ससुराल वालो जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लिये। ससुराल के लोगो ने बताया कि सर्पदंश से मौत हुई है। मृतका के पिता ने ससुराल वालो पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में सास,ससुर व पति के विरूद्व तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतका की शादी वर्ष 2017 मई माह में हुई थी। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ ह। मृतका का मायका अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव निवासी दूर्जन निषाद की पुत्री थी।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।