बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना और कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने आंवला में पार्टी द्वारा मनोनीत बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और नए वोट बनवाने के लिए फार्म उपलब्ध कराए। संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना है। हैदर अली ने कहा कि पार्टी ने शिक्षकों से पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया है। इस दौरान अमित राज सिंह, बीडी वर्मा, भारती चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
बरेली से कपिल यादव
