संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया समाजवाद के पुरोधा डा0 राम मनोहर लोहिया का जन्मदिन

आजमगढ़- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला कार्यालय पर समाजवाद के पुरोधा डा0 राम मनोहर लोहिया का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव व प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने केंद्रीय विद्यालय के पूर्व शिक्षक रामलखन यादव को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि डा0 लोहिया के सिंद्धातों को मूर्त रूप देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रसपा लोहिया का गठन किया। डा0 लोहिया के बताये गये मार्ग पर चलकर ही प्रसपा गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को उनका हक दिलाने का काम करेगी। प्रदेश महासचिव श्री यादव ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि जो लोग डा लोहिया का नाम लेकर राजनीति कर रहे है लेकिन इन लोगों का आज उनके सिद्धांतों से कोई कोई लेना-देना नहीं है, वह केवल सत्ता पाने की राजनीति कर रहे है जो डा लोहिया के सिद्धांतों के साथ धोखा है, जिसे जनता बखूबी समझ चुकी है। पार्टी जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने डा लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि जातिवादी व धार्मिक उन्माद फैलाकर अपना उल्लू सीधा करने का काम कर रहे है, जनता उन्हें माकूल जवाब देने को तैयार है। सिद्धांतों पर चलने वालों की उम्र लम्बी होती है और हमारे नेता सिद्धांतों पर चलकर संघर्ष की राह पर है। जिलाध्यक्ष ने देश की आजादी में फांसी के फंदों को चुमने वालों शहीदों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस बीच प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने केंद्रीय विद्यालय पूर्व शिक्षक रामलखन यादव को प्रसपा लोहिया की सदस्यता ग्रहण करायी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियां में विश्वास करते हुए अभी कई कद्दावर नेता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर आनंद उपाध्याय, डा राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र चौहान, जयप्रकाश यादव, अतुल यादव आशु आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।