श्रावण मास के सोमवार को परशुराम महादेव में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें:यातायात व्यवस्था हुई ठप्प

• सादड़ी नगर में यातायात दबाव से व्यवस्था बिगड़ी
• पुलिस अधीक्षक ने जवान लगा यातायात किया बहाल

राजस्थान-सादड़ी| श्रावण मास में सादड़ी नगर में परशुराम महादेव श्रद्धालुओं व रामदेवड़ा यात्रियों की चल रही रेलमपेल के चलते एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी के भरोसे यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही थी। सादड़ी में कल सोमवार को आखरिया चौक, चौहानो का बंगला(आखरिया चौक से बस स्टैंड के बीच सड़क) पर सुबह से यातायात दबाव बनने से ट्रैफिक व्यवस्था बिल्कुल लड़खड़ा गई। परशुराम गेट से बस स्टैंड तक एक ही पुलिस कर्मी होने से हर थोड़ी देर में जाम की स्थिति होने लगी थी। जिससे पैदल चलने वाले एवम दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी होने लगी।
इस दौरान सकारात्मक दृष्टिकोण से अंतिम विकल्प पाली संवाददाता के एसपी पाली से सम्पर्क साधने पर जिले के पुलिस कप्तान आनंद शर्मा ने राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों को राहत पहुचाने के लिए तत्काल पुलिस थाना सादड़ी से एक जवान परशुराम गेट के पास एवम पांच पुलिस जवान आखरिया चौक से बस स्टैंड में तैनात किए गए।
जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हो सका।
हालांकि परशुराम कुंड से ऊपर तक के परिसर के साथ परशुराम महादेव में पार्किंग तक अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात है। लेकिन सादड़ी नगर की यातायात व्यवस्था पर सादड़ी पुलिस थाने का ध्यान नही होने से व्यवस्था बिगड़ रही थी। पुलिस प्रशासन से उम्मीद रहेगी कि श्रावण मास के शेष दिनों तक यातायात व्यवस्था इसी तरह बरकरार रखे।
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।