इन्द्रा कालोनी में छायी शोक की लहर अनवर खान मिरासी का निधन

राजस्थान/बाड़मेर – बाडमेर शहर की सबसे बडा वार्ड जिसका हर व्यक्ति अनवर खान का चिरपरिचित था, इन्द्रा कालोनी की शख्सियत रूखसत हुई इसका गम हर इन्सान को आजीवन रहेगा, आदमी इस धरती पर अपने मिलनसार व्यक्तित्व और हंसमुख चेहरे से ही इन्सानियत की अलख जगाकर अपनी एक अमिट छाप छोड़ कर दुनिया से चला जाता है और पीछे छोड़ कर जाता है एक गमगीन माहौल….मिरासी समाज के सैकड़ो लोगो सहित क्षेत्र के रहवासियों, वयोवृद्ध समाज सेवियो ओर समाज सुधारको ने अनवर खान के निधन पर गहरा दुख जताया l

वार्ड जागरूक और समाजसेवी सवाई कुमावत निम्बला ने कहाँ की अनवर खान अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों के सुधार हेतु कार्य करते रहे समाज के शिक्षा की अलख जगाने , स्वच्छता ओर मुख्यरूप से बालिका शिक्षा के मुख्य पक्षधर थे। शोक सभा में राजू चारण भोलिये री कृपा मार्ग ने आज दिवंगत अनवर खान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर गफूर खान पुसड़,रसूल खान सांगड, करीम खान खुहड़ी, दायम खान जयसिंधर,शरीफ खान जयसिंधर, बसन खान,मांगू खान,शौकत शेख,शकील खान,पठान खान मारुडी, गफूर खान बिशाला, शकूर खान , जोगा खान, सहित कलाकार कालोनी निवासी समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *