शुरू हुआ मनरेगा का काम ,खिला मजदूरों का चेहरा

बहरिया/ प्रयागराज – सरकार की मंशा है कि हर बेरोजगार को काम मिले जिसके लिए भारत सरकार ने मनरेगा जैसी महत्वकांक्षी योजना चला रही है जिसके तहत हर मजदूरों को काम मिलने की गारंटी होती है बहरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत भरेहता में इन दिनों मनरेगा मजदूरों द्वारा संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है जिससे गांव का भी विकास हो रहा है और मजदूरों को भी काम मिल रहा है भरेहता ग्राम प्रधान श्रीमती जगपति देवी का कहना है कि गांव का विकास ही हमारा संकल्प है जिसके तहत मनरेगा मजदूरों द्वारा संपर्क मार्ग पर इन दिनों काम चल रहा है ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मनरेगा मजदूरों को काम देना हमारी प्राथमिकता है जिसके तहत समय-समय पर इनको काम मिलता रहता है और गांव का विकास भी होता रहता है रोजगार सेवक पवन कुमार तिवारी ने बताया कि इन दिनों में गर्मी कुछ ज्यादा ही है जिससे काम करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन मनरेगा मजदूर बड़ी लगन के साथ काम कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *