शीशगढ़ के ऑक्सफ़ोर्ड एकेडमी में धूम धाम से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन

बरेली/ शीशगढ़- शीशगढ़ कस्बे में स्थित ऑक्सफ़ोर्ड एकेडमी में आज चाचा नेहरू का जन्म दिन धूम धाम से मनाया गया । जिसके चलते चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
शीशगढ़ स्थित ऑक्सफ़ोर्ड एकेडमी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर मिक्की सर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे इसीलिए उनको चाचा नेहरू के नाम से पुकारते है हमे चाचा नेहरू के आदर्शो को भूलना नही चाहिए। उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा करनी चाहिए।
स्कूल प्रबंधक मुनीर अहमद ने भी चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल प्राँगण में ही स्टाल लगाए गए जहां पर बच्चों ने अपनी मनपसंद चीजो को खरीदा ।स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन गंगवार ने सभी आभार जताया।
– मो0 अज़हर शीशगढ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।