बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी में मुख्यमंत्री कैशलेस योजना का शुभारंभ करने के साथ ही बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोईयों को कार्ड सौंपे। ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी ने कहा इस योजना के अन्तर्गत सभी लाभार्थियों के परिवार सहित को प्रत्येक वर्ष 5 लाख रुपए का चिकित्सा लाभ प्राप्त होगा। तहसीलदार बहेड़ी भानूप्रताप ने कहा मुख्यमंत्री डीबीटी के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी माता -पिता या अभिभावकों के खातों में ड्रेस, जूता-मोजा एवं स्कूल बैग क्रय करने हेतु 1200 रुपए की धनराशि प्रेषित की जा रही है। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने बताया कि आज शासन द्वारा शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ सभी कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी। इस अवसर पर शेरगढ़ ब्लाक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, बहेड़ी खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, दमखोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी दमखोदा डॉ जगदीश कुमार, शेरगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने बुधवार को इस कार्यक्रम का वाराणसी में शुभारंभ किया गया जिसका सीधा प्रसारण भी तहसील सभागार में किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि पाराशरी और केदार सिंह ने किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सियाठेरी के प्रधानाचार्य राकेश माथुर, एमजीएम इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, एआरपी जितेंद्र सिंह तोमर, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरीश कुमार, मंत्री अफजाल अहमद, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष केदार सिंह, दूसरे संघ के अध्यक्ष भरतवीर, मंत्री विवेक त्रिवेदी, मंत्री विनोद कुमार शिक्षामित्र शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय पाल, बलवीर सिंह हरीश कुमार, शिक्षक शाहजाद अख्तर, प्रेम शंकर, हेमराज, सावन कुमार राम सिंह, सरिता रानी, योगेंद्र पाल सिंह, तनवीर अहमद, प्रीति कुमारी,मो राशिद सहित तहसील के तीनों ब्लाकों में शिक्षक शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयां, एसबीआई के मैनेजर विनीत कुमार सहित स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
