दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग के लिए डीआरएम को ज्ञापन सौंपा

बहेड़ी, बरेली। बहेड़ी से सीधी दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने बरेली इज्जतनगर डीआरएम कार्यालय जाकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा।व्यापार मंडल ने पिछले कई दिनों से बहेड़ी से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। जिसने नगर के सभी वर्गों से हस्ताक्षर कराने के बाद व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अतुल गर्ग, नगर अध्यक्ष सलीम रहबर, महामंत्री आसिफ रिजवी, उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, संयुक्त मंत्री अलीम पप्पू, नदीम फैंसी, उमर रशीद, असलम खान, नरेश गुप्ता, सत्यवीर राठौर, ऋषभ सक्सेना, मोहम्मद अफ्फान, हवसीम आइडिया आदि ने बरेली जाकर डीआरएम वीणा शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बहेड़ी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, मुंडिया गली में अंडर पास बनवाने की भी मांग रखी। इसके बाद अब व्यापारी इन समस्याओं को लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के पास जाएंगे। उन्होंने कहा जब तक यह मांगे पूरी नहीं हो जाती अभियान जारी रहेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *