शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ युवक

चन्दौली- चन्दौली जनपद के डीडीयू नगर से एक ऐसा गिरोह सक्रिय हैं। जो शादी कराने के नाम ठगी करने का नायाब तरीका अपनाया है। घटना की जानकारी होने पर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अमित कुमार फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति के झांसे में आकर मुगलसराय ट्रेन से आया। स्टेशन पर राज नाम का एक व्यक्ति मिला। जो उन्हें लेकर वाराणसी स्थित प्रताप होटल के पीछे ले गया। जहां एक लड़की के साथ उसकी मां आई। लड़की पसंद नहीं आने पर शादी से इंकार कर दिया। राज अमित को लेकर मुगलसराय एक होटल में ले गया। जहां दूसरी लड़की को दिखाया गया। लड़की पसंद आने पर आनन-फानन में होटल में शादी करा दी गई। खर्च के नाम पर तीस हजार रुपये ऐंठ लिया गया। इसी दौरान होटल से लडकी उसकी मां भाई, मामा के साथ राज गायब हो गया। मोबाइल पर फोन करने पर एक दो बार बात हुई। उसके बाद मोबाइल फोन का स्वीच आफ बताने लगा। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित कूडा बाजार चौकी पर पहुंच कर जालसाजों के खिलाफ तहरीर दिया।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।