बरेली। सोमवार को भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान के क्रीड़ा स्थल मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के संयुक्त निदेशकों, विभागाध्यक्षों तथा केन्द्रीय विद्यालय, आईवीआरआई के छात्रों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक डा. त्रिवेणी दत्त ने कहा शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही योग से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योगाचार्य डा. अमित अग्रवाल ने कहा कि 2015 से योग दिवस की शुरूआत हुयी। उन्होंने कहा कि महर्षि पंतजलि के सूत्र को समझाते हुए कहा कि योग हमें अनुशासन सिखाता है। साथ ही साथ ही योग से यम, नियम, आशन, प्राणायाम से समाधि तक अंतिम अवस्था प्राप्त की जा सकती है। इसके बाद उन्होंने सर्वप्रथम ऊँ कार की ध्वनि के साथ योग की शुरूआत की। इसके साथ ही कपाल भांति अनुलोम-विलोम आदि प्राणायाम भी करवाये। कार्यक्रम का संचालन संस्थान पशुजन स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सत्यवीर सिंह मलिक द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डा. नीरव कोहरवाल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर डा. नीरव कोहरवाल इस कार्यक्रम के समन्वयक एवं प्रभारी मानव चिकित्सालय ने योग के महत्व को उपस्थित लोगों को समझाया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, कैडराड, डा. केपी सिंह, डा. हरेन्द्र गुप्ता, राकेश कुमार, डा. महेश चन्द्र, डा. ए.के. वर्मा, डा. अनुपम गोयल एवं डा. भारती सिंह, डा. अभिजीत पावड़े, डा. यशपाल सहित केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज बाबू, डा. अनवर अली, आकांशा, पीजीटी-हिन्दी आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
