बरेली। शराबी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और फरार हो गया। बड़े बेटे ने जब उसे जमीन पर पड़ा देखा तो वह उसे अस्पताल लेकर दौड़ा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटे की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बंशी नगला निवासी 60 वर्षीय मीना की बीती रात उसके छोटे बेटे हरिओम ने घर मे ही हत्या कर दी और शव को घर मे ही जमीन पर छोड़कर फरार हो गया। जिला अस्पताल मे मौजूद मृतका के बड़े बेटे पूरन लाल ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था वह अक्सर मां को घर मे अकेला देखकर उसका खाना छीन कर खा जाता था और मना करने पर मां के साथ मारपीट करता था उसके पिता जगन्नाथ कई दिनों से जिला अस्पताल मे भर्ती है। बेटियां पिता की तीमारदारी मे जिला अस्पताल मे थी। शुक्रवार की सुबह पूरन लाल जब काम करने के लिए घर से बाहर गया तो वह हरिओम को मां के साथ घर मे छोड़ कर गया था। लेकिन जब वह शाम को घर वापस लौटा तो उसने देखा कि मां की लाश जमीन पर पड़ी है। उसने पहले अपनी बहनों को घटना की जानकारी दी और फिर मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मीना को मृत घोषित कर दिया। घटना की शिकायत पूरनलाल ने थाना सुभाषनगर पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
