ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंदा, मौके पर ही मौत, मचा कोहराम

बरेली। लकड़ी से भरे ट्रक की चपेट मे आने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इसका पता परिजनों को चला घर मे कोहराम मच गया। एक साथ घर मे दो मौतों से गांव मे सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस बीच ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव के रहने वाले चुन्नी लाल का 18 वर्षीय बड़ा बेटा अपने 12 वर्षीय छोटे भाई अभिषेक के साथ चावल का आटा पिसवाने पड़ोस के गांव किसनपुर बाइक से जा रहे थे। इस बीच रोड पार करने के लिए वह वहां बने कट पर खड़े हो गए और ट्रैफिक कम होने का इंतजार करने लगे लेकिन वह उससे पहले रोड पार करते उन्हें वहां से गुजर रहे लकड़ी भरे ट्रक ने रौद दिया। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही इसका पता परिजनों को चला कोहराम मच गया। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से सभी के दिल दहल गए। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की मां अपने दो बेटों की मौत के सदमे से बेसुध हो गई। किसी को विश्वास ही नही हुआ कि आकाश और अभिषेक की सड़क हादसे मे मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक आकाश व अभिषेक की मौत के बाद परिवार मे केवल उनका सबसे छोटा भाई विकास बचा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *