वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन खूब रही आवाजाही, नही दिखाई दी सख्ती

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए हफ्ते में वीकेंड के दो दिन शनिवार व रविवार सभी बाजार व मॉल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस वीकेंड लॉकडाउन का शुरुआती समय तो पालन हुआ और पुलिस प्रशासन भी सख्त रहा लेकिन अब धीरे-धीरे ढील बढ़ने के साथ ही शहर से लेकर देहात तक लापरवाही पर उतारू हो गए हैं। शनिवार व रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियां बंद रखने के आदेश है लेकिन लॉकडाउन में सामान्य दिनों की तरह वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन सुबह से ही आवाजाही रहने लगी। दोपहर से पुलिस जागी और सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के चालान किए। इससे पहले सड़कों पर वाहन दौड़ते रहे। इन्हें टोका तक नहीं जा रहा था। ऐसा ही नजारा शनिवार को देखने को मिला। मुख्य बाजारों को छोड़कर गली मोहल्लों की दुकानें खुली रहती है। यही नहीं सड़क बाजार पार्कों में चहल कदमी रही। यह हालात तब हैं जब कोरोना के मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन में राजेंद्र नगर की कई दुकानें खुली रहीं। आवास विकास पुलिस चौकी के बराबर गुप्ता चौराहे पर सारी दुकानें खुली। बांके बिहारी मंदिर के सामने केसर मिठाई वाले की दुकान खुली रही। शुभम हॉस्पिटल के पास लगभग सारी दुकानें खुली हुई देखी गई। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी में भी लोगों का आना जाना खूब लगा रहा और साथ ही सीको वाली गली के सामने मिठाई की दुकान खोली देखी गई। इसके अलावा भी कस्बे में अन्य दुकानें थोड़ी थोड़ी देर खोलने के बाद बंद की गई लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और न ही कोई सख्ती की गई। इसके साथ ही पुलिस ने किसी को अपना उचित नहीं समझा।
कोविड-19 गाइडलाइन का कोई पालन नहीं
जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए थाना स्तर पर निर्देश दे रखे हैं। चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय है। इसके अलावा बीट के कांस्टेबल तक इन जिम्मेदारियों से बंधे हैं। फिर भी कोई महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहा है। अधिकारियों की ड्यूटी दफ्तरों में बैठकर दिशा निर्देश देने तक सीमित रह गई है। यह निर्देश नीचे वालों कानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं या फिर अनसुना कर रहे हैं। आदेश थे कि कोई व्यक्ति बिना मास्क के घर से नहीं निकलेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में हो लेकिन शहर से लेकर देहात तक ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।