विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बरेली। जनपद के थाना क्योलड़िया क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले मे थाने में विवाहिता के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर भी दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना भुता के खतौली निवासी महेंद्र ने अपनी 23 वर्षीय बेटी शिवानी देवी की शादी थाना क्योलड़िया क्षेत्र के मौजपुर निवासी देवेंद्र के साथ की थी। शिवानी के भाई ने बताया कि बुधवार को उनके पास शिवानी की ससुराल से फोन आया कि उनकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह लोग घर पर आए तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। आरोप है कि शिवानी का गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले मे परिजनों ने शिवानी के सुसराल वालों के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। वह लोग आए दिन शिवानी के लिए कम दहेज लाने का ताना देते रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका अपने पीछे एक बेटी छोड़ गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।