विभूतिपुर विधायक ने अलग-अलग विद्यालय मे विद्यालय भवन का रखा आधारशिला

विभूतिपुर /समस्तीपुर /बिहार-
विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक रामबालक सिंह ने आज दिनांक 24-11-2018 को अलग-अलग विद्यालय मे विद्यालय भवन निर्माण कार्य का आधारशिला रखा।प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोल कल्याणपुर गढ़ विद्यालय मे विद्यालय भवन निर्माण कार्य का आधारशिला स्थानीय विधायक रामबालक सिंह व विभूतिपुर उप प्रमुख रामनाथ राय ने रखा।इस अवसर पर कल्याणपुर उत्तर पंचायत के पंचायत समिती सदस्य नकुन चौधरी, पूर्व मुखिया रणवीर कुमार विनोद, संकुल समन्यवक राजीव झा , रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे ।वही दूसरी ओर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय केराय मुसहरा और मुस्तफापुर पंचायत के मुस्तफापुर पश्चिमी उर्दू विद्यालय मे विद्यालय भवन का आधारशिला स्थानीय विधायक व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने रखा।मौके पर केराय पंचायत के मुखिया यमुना प्रसाद सिंह, सरपंच अरूण कुमार सिंह, चकहबीब के मुखिया मो हमीद,शिव दयाल यादव, सहित जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता मौजूद थे।विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र मे माननीय विधायक रामबालक सिंह के द्वारा क्षेत्र मे चहुंमुखी विकास के कार्य के लिए क्षेत्रीय जनता मे खुशी का लहर है।जनता विकास के प्रति विधायक महोदय को साधुवाद दे रहे है ।

रिपोर्ट :- रंजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।