विभिन्न मांगो को लेकर बीएसएनएल की एसोशियेशन ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़- अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बीएसएनएल के सभी एसोसिएशन एवं यूनियन के पदाधिकारियो ने भोजनावकाश में तीन प्रमुख मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहाकि अगर हमारी मांगों को जल्द से जल्द सरकार पूरा नही करती है तो आगामी 24 जुलाई से सभी युनियनों के कर्मचारी काम बंद कर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे। धरने को सम्बोधित करते हुए बीएसएनएलईयू के जिला सचिव आनंद कूमार सिंह ने कहाकि हम लोगों की तीन सूत्रीय मांगों को सरकार पूरा नही कर रही हैं इसके लिए कई बार सरकार को लिखित रूप से अवगत भी कराया गया। अगर हमारी मांगे पूरा हो जाती तो कर्मचारियों को बार-बार धरने पर नही जाना पड़ता और न ही विभाग का काम ही प्रभावित होता। वीएसएनएल कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि तीसरा संसोधित वेतनमान तत्काल लागू किया जाय। बीएसएनएल को 4 जी स्पेक्ट्रम दिया जाय साथ ही तत्कालिक वेतन के आधार पर पेंशन सहयोग लेने का नियम भी लागू किया जाये ।इन तीनों मांगों को जल्द से जल्द नही माना गया तो कर्मचारी 24, 25 और 26 जुलाई को सभी जिला मुख्यालायों, सर्किल एवं कारपोरेट मुख्यालय पर क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तबतक संघर्ष जारी रहेगा। एसएनईए के जिला सचिव अवनीश सिंह एवं एनएफटीई के जिला सचिव हरिदरश राय ने भी धरने को सम्बोधित किया।
धरने में राजा राम, धर्मेन्द्र सिहं, अरविन्द मौर्य, गुलाब राय, रामफेर राम, ओपी सिंह, बीएन यादव, एसके सिंह, हीरा लाल, गौरव सिंह, प्रथमा नन्द सिंह, पंचानन्द राय, आर. के. यादव, महेश कुमार, प्रशान्त यादव, यशवन्त सोनकर, नीलम, राजपति देवी, किसमती देवी, तौफिक आलम, राजा राम, श्याम नारायण यादव, अशोक यादव, घन श्याम प्रजापति, शिव शंकर, सुबास श्रीवास्तव, एस. पी. पाण्डेय, अमरजीत यादव, अमरिश द्धिवेदी, चन्द्रसेन सिंह, यू. के. सिहं, संतोष सिंह, सुनील उपाध्याय, सुनील सिंह, नरेन्द्र प्रजापति, मदन लाल यादव, राम भुवाल, आर. पी. सोनकर, सुनील सिंह, बुजराज, हरि राम मौर्य, श्याम बचन, अब्दुल हन्नान, राम दरश भारती, छेदी लाल, पुन्नु लाल, जंगशेर सिंह, नन्द लाल यादव, सुनील चौहान, विवेक विश्वकर्मा, सुभाष सोनकर, अशोक यादव, दीपचन्द, निर्भय नारायण सिंह, अशोक तिवारी, मुन्नी लाल यादव, राम आशीष यादव, एस. पी. सिंह, हरेन्द्र दूबे, सुधाकर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।