विधुत विभाग का जेई 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

आगरा – विधुत विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बरौली अहीर बिजलीघर पर तैनात जेई को एन्टी कॉरेप्शन टीम ने गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार बरौली अहीर बिजलीघर पर तैनात जेई गगन गुप्ता को एन्टी कॉरेप्शन की टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह 50 हजार की रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत लेते ही जेई गगन गुप्ता को एन्टी करप्शन टीम ने हिरासत में ले लिया। मामला आगरा के थाना ताजगंज के बरौली अहीर का बताया जा रहा है।

– आगरा से योगेश पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।