विधायक बनने के बाद पहली बार आगमन पर निकला रोड शो, लोगों का जताया आभार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। लगातार दूसरी बार मीरगंज विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सोमवार को पहली बार कस्बा पहुंचने पर समर्थकों ने विधायक डॉ डीसी वर्मा का जोरदार स्वागत कर रोड शो निकाला गया। इस दौरान बुलडोजर भी साथ चल रहा था। विधायक ने अभिवादन स्वीकार कर लोगो का आभार जताया। इस दौरान जगह-जगह फूल मालाओं के साथ रंग गुलाल की वर्षा हुई। रोड शो सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुआ और कस्बा के मेन बाजार से होते हुए लोधी नगर चौराहा शाही रोड से होते हुए भिटौरा स्टेशन के पास बने मंडल अध्यक्ष संजय चौहान के निवास पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां समर्थकों ने विधायक को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए चौकी प्रभारी अजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ रोड शो पर अपनी पैनी नजर जमाए रहे। रोड शो मे नगर पंचायत चैयरमैन कृष्णपाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, आशीष अग्रवाल, अजय सक्सेना, अब्दुल वाजिद, मंजू कोरी, सुधीर पोरवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुचित अग्रवाल, सनी भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, सुबोध पोरवाल, राम गुप्ता, कविश गंगवार, अमन सिंह, जतिन चौहान, एक्स मेजर राम सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, मुनेंद्र मोहन पाठक के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रोड शो मे साथ रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *