बरेली। माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय इंटर कालेज बरेली मे शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि व उप शिक्षा निदेशक शशि देवी शर्मा ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए डीआईओएस डॉ मुकेश कुमार सिंह ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहे। समय प्रबंधन जरूरी है। नियमित रूप से स्वयं भी अध्ययन करे। शिक्षक डायरी बनाए। ई ज्ञान गंगा व इसी प्रकार के अन्य शैक्षिक चैनल्स को देखकर स्वयं भी अपने विषय के बेहतरीन बीडीओ बनाने का प्रयास करे। विषयों के शिक्षण अधिगम की नित नयी रोचक व प्रभावी तकनीक खोजते रहे। कमिटेड रहे। बेहतर करेंगे तो सम्मान भी मिलेगा। कार्यक्रम मे प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए उप शिक्षा निदेशक शशि देवी शर्मा ने कहा कि अपने अंदर के शिक्षक को जागृत करे। शिक्षक के लिए जरूरी गुणों को आत्मसात करे। आपका कार्य सिर्फ 35 मिनट की कक्षा का संचालन नही बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व व जीवन का निर्माण करना है । हर बच्चा विशिष्ट होता है। उसकी विशिष्टता को आपके द्वारा उभारे जाने की आवश्यकता है। बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन विभागीय संरचना की जानकारी, राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय शैक्षिक संस्थान एवं उनकी आनुषाँगिक इकाइयां, छात्र निधि व अन्य निधियों का उपयोग एवं अभिलेखों का रख रखाव रहा। प्रशिक्षक के रूप मे राजेश मिश्रा, डॉ गिरीश यादव, डॉ सुभाष चंद्र मौर्य, डॉ लोकेश गंगवार, डॉ रामचंद्र, राकेश माथुर, डॉ एसपी पांडे, प्रमोद कुमार सिंह, श्याम कुमार सिंह, अनुराग, राहुल सक्सेना, आशु तोमर, प्रियांशा सक्सेना ने अपना योगदान दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य बनवारी लाल गौतम एवं उप प्रधानाचार्य आर के शाक्य, कुसुम लता राजपूत, डॉ राजेश सक्सेना, डॉ शशि पूनम राव, हरीश गंगवार, नईम अहमद, प्रणय कुमार, अविनाश चंद्रा तथा राजकीय इंटर कालेज के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ अवनीश यादव ने किया।।
बरेली से कपिल यादव
