विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, संगठन का किया जा रहा विस्तार

बरेली। समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसे लेकर सभी संगठनों का विस्तार शुरू कर दिया है। इसी क्रम मे मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की महानगर कार्यकारणी गठित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के महानगर के अध्यक्ष अमर काले वाल्मीकि द्वारा की गई। महानगर कार्यकारणी मे शिवम सिंह कश्यप को महासचिव, शिवा सिंह को कोषाध्यक्ष, राजीव यादव, रितेश रत्नाकर, राकेश वाल्मीकि, विकास यादव, नजीमुद्दीन, वासिफ, फैजान को उपाध्यक्ष, पंकज वाल्मीकि, आदित्य कश्यप, राहिल, यशदीप क सचिव, हबीब मोहन सिंह को कार्यकारिणी सदस्य व सोनू वाल्मीकि को शहर विधान सभा अध्यक्ष, जमीर खां को कैंट विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में शमीम खां सुल्तानी, सूरज यादव, गौरव सक्सेना, मयंक शुक्ला मोंटी, नूतन शर्मा, भारती चौहान, जैनब फातिमा, सचिन यादव, लकी शाह आदि लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।