यूथ बूथ रक्षक बनाने में जुटी सपा युवजन सभा, की समीक्षा

बरेली। समाजवादी पार्टी युवजन सभा की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में हर बूथ पर यूथ का एलान, जन अभियान, विजय अभियान, बूथ रक्षक बनाओ वोट बढ़ाओ के अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई। बैठक में बरेली प्रभारी जय कृष्ण यादव ने कहा कि युवा शक्ति हर बूथ पर जन-जागरण करेगी व सपा के सिद्धांतों और कामों के आधार पर जन-जन का मन जीतकर हर बूथ पर जन-मन विजय अभियान की सफलता भी सुनिश्चित करेगी। युवजन जिला सभा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र कुर्मी ने कहा कि सेक्टर व बूथ कमेटी जल्द से जल्द तैयार कर अपने विधान सभा प्रभारियो को सौपे। अगर किसी को कोई भी समस्या आती है तो विधान सभा प्रभारियो की मदद ले सकते है। बैठक मे कुछ नव नियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र दिये गये। सभी ने संकल्प लिया 2022 मे राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। बैठक में युवजन सभा प्रदेश सचिव करन सिंह पटेल, अवधेश मिश्रा, प्रशान्त यादव, अमानत अली गद्दी, विकाश यादव, बलमकुंड गंगवार, विकास कुमार, विवेक शर्मा, तरुण गिरी, शिवम राणा, आदित्य भारती, विनय बाल्मीकी, शिव सिंह, देवेन्द्र यादव, आदित्य यादव, अमन यादव, जितेन्द्र यादव, दानिश खान आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।