विद्यालय मे शैक्षिक गुणवत्ता के साथ बढ़ाएं नामांकन- बीईओ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को न्याय पंचायत चिटौली के प्राथमिक विद्यालय मनकरी मे बीईओ की अध्यक्षता मे शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश पपनै, कमलेश भारती एव दिनेश चंद्र सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना, योग और स्कूल चले हम पर सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। सभी विद्यालयों से शिक्षकों ने विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार रखे। जिसमे नामांकन, नवीन प्रवेश एवं एफएलएन प्रशिक्षण, स्मार्ट कक्षाओं का प्रभावी संचालन, विज्ञान लैब, बाल वाटिका, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम व आंगनबाड़ी का सहयोग आदि उपक्रमों के प्रयोग के साथ चर्चा की गई। बीईओ कु. प्रियांशी सक्सेना ने निर्देश दिए कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों मे विशेष रुचि लेकर न सिर्फ नामांकन बढ़ाएं बल्कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तय करें। हमें शासन की प्राथमिकता के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों को तैयार करना है। बीईओ ने कहा कि जिन स्कूलों मे नए नामांकन कम है वहां विशेष प्रयास कर नामांकन कराया जाए। शिक्षको से कहा कि गर्मी की परवाह किये बगैर हमे शासन के लक्ष्य को पूरा करना है। इसके लिए जहां भी जरूरत हो मैं खुद चलकर अभिभावको से बात करूंगी। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष कपिल यादव, एआरपी सौरभ बाजपेई, गौरव सक्सेना, दिग्विजय गंगवार, रमेश कुमार पपनै, प्रवीण पंत, अमर कुमार द्विवेदी, कमलेश भारती, नम्रता वर्मा, मिथिलेश यादव सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *