प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों से मांगा सहयोग, बच्चों को लगेगी वैक्सीन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए पहल शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को प्रभावी बनाने व रफ्तार देने के लिए शिक्षा के मंदिरों तक दस्तक देगा। बेसिक व प्राइवेट स्कूल मे 6 से 8वीं तक की कक्षाओं मे 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए ब्लॉक क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त व बेसिक स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक से सहयोग मांगा गया है। बीआरसी परसाखेड़ा पर आयोजित बैठक में बीईओ सुश्री प्रियांशी सक्सेना ने कहा कि सभी बेसिक व प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी है कि कोरोना वैक्सीन के जो बच्चे पात्र हैं उनको वैक्सीन लगवाने में मदद करे और जो विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संचित शर्मा ने 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने पर बल दिया। संचालन मनोज शर्मा ने किया। प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के सचिव केसी शर्मा ने प्राइवेट स्कूलों के बच्चों से बिना टीसी लिए सरकारी स्कूलों में प्रवेश किए जाने का मुद्दा उठाया।विद्यालय मे वैक्सीनेशन मां-बाप की उपस्थिति में कराए। बैठक मे तुषेन्द्र यदुवंशी, राजेश सक्सेना, राजीव मिश्रा, सुधीर शर्मा, जितेंद्र सिंह, नरसिंह, रमेश पपनै सहित बड़ी संख्या मे मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *