बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पृथ्वी दिवस के अवसर पर क्षेत्र के मॉडल प्राथमिक विद्यालय उनासी के बच्चों ने पृथ्वी के जन्मदिन के रूप मे मनाया। स्कूल की राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुश्री नम्रता वर्मा ने सभी बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी। जिसे बच्चों ने बहुत ही ध्यान से सुना। इसमे बच्चों को पर्यावरण के साथ हो रही छेड़छाड़ और अनदेखी के गंभीर परिणामों के बारे मे जानकारी दी गयी। इसके बाद बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं ग्लोबल वार्मिंग से संबंधित पोस्टरों का निर्माण किया। इसी क्रम मे सभी बच्चों ने मिलकर पृथ्वी से संबंधित क्राफ्ट कार्य में पृथ्वी बनाकर बर्थडे कैप पहनाई। वृक्षों से संबंधित कविता गाई और विद्यालय मे वृक्षारोपण कर पृथ्वी दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ अशोक कुमार, निताशा सक्सेना, सुनीता वर्मा का सहयोग रहा।।
बरेली से कपिल यादव
