विदेशी नागरिक चरस और अफ़ीम के साथ किया गिरफ्तार

हरियाणा/पंचकूला- हरियाणा पुलिस द्वारा गुरुग्राम से पोलैंड निवासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 345 ग्राम अफीम और 4 किलोग्राम 285 ग्राम चरस बरामद की गई है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पोलैंड निवासी 28 वर्षीय पेट्रीयक के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान डीएलएफ फेज -1 पुलिस स्टेशन की एक टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जो अचानक पुलिस को देखकर भागने लगे। सतर्क पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि एक अन्य युवक बैग फेंककर भागने में सफल रहा। तलाशी लेने पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपीं के कब्जे से 345 ग्राम अफीम और एक अन्य आरोपी द्वारा फेंके गए बैग से 4 किलोग्राम 285 ग्राम चरस बरामद की है। गिरफ्तार पोलैंड निवासी से जब पासपोर्ट और वीजा मांगा तो आरोपी पेश नही कर सका।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि वह 7-8 महीने पहले पर्यटक वीजा पर भारत आया था। उसे पता चला कि हिमाचल प्रदेश में कई जगह हैं, जहां बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक आते हैं और लंबे समय तक रहते हैं और वहां नशा भी सस्ती दरों पर उपलब्ध हो जाता हैं। जिसके बाद वह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू चला गया। वह अलग-अलग जगहों पर रहा। इस अवधि के दौरान, वह कुल्लू के निवासी काजी (आरोपी जो भागने में कामयाब हो गया था) के संपर्क में आया, जो नशे का आदी भी है। गिरफ्तार आरोपी एक संगीतकार है और पार्टियों में परफॉर्म करता है। दिल्ली में उन्होंने कई पार्टियों में लाइव संगीत का प्रदर्शन किया है।
जब उनका सारा पैसा खर्च हो गया तो उसके साथी ने उसे बताया कि वे अपने जरुरतों को पूरा करने के लिए महंगे दाम पर दिल्ली में नशीले पदार्थों को बेच कर अधिक पैसा कमा सकते हैं।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और फॉरेनर्स एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा व आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।