वायु प्रदूषण कम होने से आसमान में दिखने लगे खूबसूरत नजारे

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। लॉक डाउन के दौरान वायु प्रदूषण में हैरतअंगेज ढंग से गिरावट आने से आसमान में सितारों के खूबसूरत नजारे भी होने लगे हैं। गुरुबार की रात लालिमा लिए सुपर मून को देखकर लोग हैरान रह गए। विशेषज्ञों ने बताया कि गुरुबार की रात सुपरमून और पिंकमून का अनूठा संयोग कई सालों बाद दिखाई दिया। दरअसल पूर्णिमा होने की वजह से चंद्रमा का रंग लालिमा लिए हुए था। यह 2020 का सबसे चमकदार और बड़ा फुलमून था। विशेषज्ञों के मुताबिक चंद्रमा जब पृथ्वी की कक्षा के नजदीक आता है तो उसका आकार बढ़ने के साथ वह काफी चमकदार भी हो जाता है। विशेषज्ञों ने बताया कि सुपरमून देर शाम से ही दिखने लगा लेकिन भारतीय समयानुसार यह सुबह 8.05 बजे पूर्णाकार लेगा। यह एक खगोलीय घटना है। सुपरमून इस महीने पृथ्वी से लगभग 356000 किमी दूर बताया जा रहा है। आमतौर पर चांद और पृथ्वी के बीच दूरी 384400 किमी है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।