वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारियों ने की कलम बन्द हड़ताल

झांसी। वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारियों ने सिर्फ विभागीय मांगो को लेकर कर्मचारियों ने अपनी कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है।
कलम बंद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि
सरकार की ट्रांसफर नीति के विरोध में अधिकारी मनमर्जी से कर्मचारियों के ट्रांसफर कर रहे हैं। जबकि विभाग में कई कर्मचारी 17 वर्षो से एक ही सीट जमे हैं। जबकि सरकार की नीति में कोई भी कर्मचारी 3 साल से ज्यादा एक ही पटल पर नही रह सकता। अफसरों की मनमर्जी के चलते कर्मचारियों में आक्रोश है। पूर्व में अफसरों से कई बार इस बात को संज्ञान में लाया गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि अगर हमारी मांगे नही तो आंदोलन लंबा चलेगा।
मठाधीश बने बाबुओ को हटाना मुश्किल है अगर हटाया गया तो दूसरा बाबू पहले की गई लीपा पोती निकाल देगा।
सेलटैक्स विभाग की फाइलें अभी तक ऑनलाइन नही हुई है।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।