लोक जनशक्ति पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ट की बैठक हुई सम्पन्न

बिहार: (हजीपुर) – वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के गौसपुर बरियारपुर पंचायत कचहरी पर लोक जनशक्ति पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ट की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मालाकार ने किया एवं संचालन दलित सेना लोजपा राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष दरोगा पासवान ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार कर संगठन के मजबूती पर बल दिया गया!
संगठन के जिलाध्यक्ष ने विस्तार करते हुऐ पंचायती राज प्रकोष्ट के जिला महासचिव के पद पर गौसपुर बरियारपुर के वर्त्तमान सरपंच नरेश पासवान को तथा वर्तमान उपसरपंच देव कुमार सिंह को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थिक लोजपा कार्यकर्ताओ ने नव मनोनीत कार्यकर्ता को बधाई दी एवं कहा इनके संगठन से जुड़ने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी!
मौके पर गोवर्धन ठाकुर, रामप्रसाद साह,चंदेश्वर सिंह,विश्वनाथ पासवान,रीना देवी,मीता देवी,माया देवी,राम प्रवेश पासवान,संजय राम सहित राजकुमार भगत भी उपस्थित थे।
– नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।