लोकसभा चुनाव से पहले गाज़ियाबाद पुलिस ने पकड़ा 120 किलो सोना

गाजियाबाद- लोकसभा चुनाव से पहले गाजियाबाद में 120 किलो सोना पकड़ा गया है। गाजियाबाद पुलिस ने ये सोना पकड़ा है। पकड़े गए सोने की कीमत 38 करोड़ रुपए है। इस सोने को एक कार में ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इस रिकवरी के बारे में पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दे दी है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले ये बड़ी रिकवरी है। जानकारी के मुताबिक सुबह 9.30 बजे पुलिस ने इस वैन को पकड़ा। वैन में सोने के साथ 2 सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे।

120 किलो से लदी ये वैन हरिद्वार जा रही थी। एसएसपी गाजियाबाद उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि, थाना मोदीनगर पुलिस ने टाटा 407 वैन को रोका था। इसके साथ 4 लोग थे। 1 ड्रायवर, 1 कैशियर और 2 सिक्योरिटी गार्ड थे। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि ये सोना किसी कंपनी का है जो हरिद्वार ले जाया जा रहा था। पेपर में लिखा है कि 109 किलो सोना है।

गौरतलब हो कि, चुनावों के दौरान तेजी से काले धन का उपयोग होता है। चुनाव आयोग इस पर नजर बनाए रखता है। भारत में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच लोकसभा चुनाव होंगे। वहीं वोटों की गिनती 23 मई 2019 को होगी। इस बार चुनाव आयोग बहुत सख्त रूख अपनाए हुए है। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपने खर्चे का लेखा जोखा देना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।