लोकसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस ने कसी कमर, प्रवीण सिंह बोले- भारतीय जनता पार्टी से त्रस्त है जनता

बरेली। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। जिसको लेकर बुधवार को नेहरू युवा केंद्र मे इंडिया गठबंधन (सपा-कांग्रेस) ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जनता त्रस्त है। इंडिया गठबंधन को लेकर लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। गठबंधन भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। कहा कि आप देख सकते हैं कि कार्यक्रम मे किस तरह से जनता इसको दर्शा रही है। वह लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी मात्रा में मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *