लॉकडाउन से बर्बाद हुए किसानों को मिलेगी मदद

बरेली। लॉकडाउन से बर्बाद हुए फूलों की खेती करने वाले किसानों को राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। जिला उद्यान विभाग की ओर से इन किसानों का सर्वे कराकर सूचना मुख्यालय भेजी गई है। इसी सर्वे के आधार पर इन किसानों को राहत देने का फैसला लिया जाएगा। अप्रैल- मई का महीना फूलों की खेती करने वाले किसानों के लिए बंपर मुनाफे का समय होता है। त्योहार और सहालग की वजह से इन महीनों में फूलों की भारी बिक्री होती है। मगर इस साल लॉकडाउन ने किसानों को चपत लगा दी। कमाई के सीजन में लगी पाबंदी नहीं किसानों की कमर तोड़ कर रख दी। ऑर्डर न मिलने से हर रोज लाखों रुपए के फूल खेतों में खिलकर मुरझा जा रहे हैं। सप्लाई ठप होने से फूलों की खेती से जुड़े सैकड़ों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। लॉक डाउन से बर्बाद हुए किसानों को राहत देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बीते दिनों उद्यान विभाग ने सर्वे कराकर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है। इसके आधार पर जनपद में 50 से ज्यादा किसानों को लाखों का नुकसान होने का आकलन किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी आनंद स्वरूप ने बताया नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। मुख्यालय की ओर से निर्णय लिया जाएगा उसी आधार पर किसानों को मदद दी जाएगी।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।