लाटाडा की निराली सेन को प्रदेश मंत्री महिला प्रयाग किया मनोनीत

पाली-राजस्थान| प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के पदाधिकारियों ने जिले के लाटाड़ा गांव की निराली सेन को राजस्थान प्रदेश की महत्वपूर्ण बागडोर सौपते हुए प्रदेश मंत्री महिला प्रयाग के पद पर मनोनीत किया।
इस पर प्रदेश महामंत्री ललित दवे एवम कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए निराली सेन को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
संगठन के मार्गदर्शन मण्डल श्याम जाजू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, यशको श्रीपद नायक आयुष मंत्री भारत सरकार , रघुनंदन शर्मा चेयरमैन बी.पी.एस.टी , डॉ डी.पी. वत्स राज्यसभा सांसद आदि की सहमती से संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जयघोष द्विवेदी ने निराली सेन को नियुक्ति पत्र सौप आशा व्यक्त करी की वे संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाए एवम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याण कारी योजनाओं को जनता के बीच लाकर आमजन को लाभ दिलाए। निराली सेन ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के कार्यो को प्राथमिकता देकर ज्यादा से ज्यादा प्रधानमंत्री की जनकल्याण कारी योजनाओ का जनता को लाभ दिलाने का प्रयास पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से करेगी।
————————————-
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।