दबंग पूर्व प्रधान ने फायरिंग कर बाप बेटे को मार दी गोली

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब दबंग पूर्व प्रधान ने फायरिंग कर बाप बेटे को गोली मार दी। गोली से घायल बाप बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दोनो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है गांव मे जमीन विवाद के चलते दबंग पूर्व प्रधान ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना थाना जलालाबाद के डोलापुर गांव की है जहां जमीनी विवाद के चलते पूर्व प्रधान रामनिवास ने रणवीर और उसके बेटे रंजीत के गोली मार दी। बताया जा रहा है पिछले दिनों जमीनी विवाद के चलते रंजिश चल रही थी। इसी बात का बदला लेने के लिए पूर्व प्रधान ने गढ़ा लगाकर रणवीर और रंजीत के गोली मार दी। गोली से घायल रंजीत और रणवीर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वही पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।