रोडवेज बस से उतरते समय टायर के नीचे आ गया युवक, गंभीर घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली से अपने घर लौट रहे युवक के उतरने से पहले ही रोडवेज बस चालू कर देने से अनियंत्रित होकर गिरने से रोडवेज के पहिये के नीचे आने से पैर टूटने से युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को खिरका सीएचसी पर एम्बुलेंस से भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव चिटौली निवसी जितेन्द्र रविवार को दिल्ली से अपने घर रोडवेज से लौट रहा था। शाम के समय उनासी चौराहे पर पहुंचने पर जितेन्द्र की आबाज देने पर चालक ने बस को रोक लिया लेकिन जितेन्द्र के उतरने से पहले ही चालक ने रोडवेज बस को चला दिया। जिससे जितेन्द्र अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया। गिरने पर किसी तरह से उसका पैर रोडवेज के पहिये के नीचे आकर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस से खिरका सीएचसी भेज दिया। जहां डॉक्टर ने पैर फ्रैक्चर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को हिरासत मे लेकर थाना परिसर मे खड़ा कर लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *