बच्चों के विवाद मे जेठ जेठानी ने देवरानी को जमकर पीटा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव सोरहा में बच्चों के विवाद के चलते जेठ जेठानी ने देवरानी को पीटकर लहुलुहान कर दिया। देवरानी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस पीड़िता को मेडिकल को भेजा है। रविवार को दोपहर के समय गांव सोरहा निवासी गुलशन और उसकी जेठानी के बच्चे घर के वहार खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों मे विवाद हो गया। सूचना मिलने पर गुलशन ने अपने बच्चों को डांटकर घर ले आई। उसकी जेठानी शबनम और जेठ भूरा को पता चला वह गुलशन से झगड़ने लगे। गुलशन का पति रिजवान घर नही था। आरोप है अकेले देख गुलशन कों दोनो ने पीटकर लहुलुहान कर दिया। गुलशन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसे मेडिकल के लिए खिरका सीएचसी भेजा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *