रेलवे कर्मचारियों का हुआ लंबित बकाया भुगतान

बरेली। कोरोना संकट के बीच रेल कारखाना इज्जत नगर के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारियों के लंबित बकाया भुगतान के संबंध में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों एवं मंडल रेल प्रशासन के साथ नॉन पेमेंट की मीटिंग ऑनलाइन की गयी। नये एजेंडे में कर्मचारियों के 34 मदो से 19 मदों का निस्तारण हुआ। कर्मचारियों के विभिन्न बकाया जैसे – यात्रा भत्ता, शिक्षण शुल्क, वेतन का बकाया आदि के मद मे दस लाख सत्रह हजार नौ सौ बारह रुपये के भुगतान कराया गया। कर्मचारियों के लंबित भुगतान जो बकाया थे। उनका भुगतान होने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य मुद्दों पर भी सार्थक वार्तालाप हुई। बैठक में मंडल प्रशासन की ओर से संतराज एवं पीके भारती/ सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी, दयाराम/सहायक मंडल लेखाधिकारी, गुरूदत्त/ वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी, सुरेश चन्द्र एवं कैलाश चन्द्र/मुख्य कार्यालय अधीक्षक एवं एनई रेलवे मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि रईस अहमद/संयुक्त मंडल मंत्री, सुन्दरपाल सिंह/मंडल संगठन मंत्री एवं जगवीर सिंह यादव/ शाखा अध्यक्ष (ओडीबीसी) उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।