रुड़की में लगे भाजपा के होर्डिंग से मुख्यमंत्री का फोटो गायब-क्यों हो रही उपेक्षा:चर्चा का विषय बनी वजह

हरिद्वार/रुड़की- भाजपा द्वारा लगाए गए होर्डिंग में प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपेक्षा नगर में चर्चा का विषय बने हुए है। लोग इसे गुटवाजी करार दे रहे हैं। तो वहीं भाजपा पादाधिकारी इस मामले में कुछ भी कहते बच रहे हैं।

रुड़की में चार अप्रैल को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली प्रस्तावित है। इसके लिये नगर में कई स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं जो कि नगर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल इन सभी होर्डिंग से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का फोटो गायब है। वहीं प्रदेश के मुखिया की उपेक्षा से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी कानाफूसी जारी है। इससे पहले मंगलवार देर शाम रुड़की में हुये पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान मंच पर लगाये गए होर्डिंग से भी मुख्यमंत्री का फोटो गायब था। चुनावी दौर में।लगातार हो रही मुख्यमंत्री की उपेक्षा पार्टी में बड़ी गुटबाजी को हवा दे रही है। लोगों का कहना है कि जब होर्डिंग पर मण्डल अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदादधिकारियों के फोटो लगाए जा रहे है तो मुख्यमंत्री से ऐसा क्या बैर और इसे गलती भी इसलिए नही कहा जा सकता क्योंकि गलती एक बार होती है बार बार नही।

– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।