रुड़की अस्पताल में इनरव्हील क्लब ने किया रसोई का आयोजन

रुड़की- रुड़की सिविल अस्पताल में इनरव्हील क्लब की ओर रसोई का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों की ओर से सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनो को दस रुपए में भरपेट भोजन करवाया गया। इनर व्हील क्लब की ओर से महीने में तीनबार रसोई का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्लब की सदस्य मरीजों एवं उनके तीमारदारों को दस रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से भरपेट भोजन करवाते है। क्लब की अध्यक्षा सुजाता आहूजा ने बताया कि आज भी लगभग 100 लोगों ने भोजन किया है। क्लब की सदस्य कामना अरोड़ा ने बताया कि हमने महीने में एक बार रसोई से शुरुआत की थी जो कि अब महीने में तीन बार हो गयी है। उन्होंने बताया कि भविष्य ने दिनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर डिस्ट्रीक प्रेजिडेंट शशी कीर, सुमन अरोड़ा, संचिता,अंजलि रत्ना आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट -फिरोज अहमद रूङकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।