राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया एक दीप देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन

सहारनपुर/ नूरपुर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नूरपुर नगर की केशव शाखा ने शुक्रवार देर शाम मोना पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में ‘एक दीप देश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया | कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने दीपावली के पावन पर्व पर बुराई को मिटाने एवं भाईचारे बढ़ाने के लिए एक साथ कई सौ दीपक जलाएं | इन दीयो को अखंड भारत के नक्शे पर सजाया गया । दिये जलते ही नक्शा बहुत सुंदर तरीके से चमक उठा। मुख्य वक्ता आरएसएस के नगर प्रचारक सचिन देव ने कहा सदियों से दीपावली का पर्व समाज और देश में अंधकार रूपी बुराइयों को खत्म करने की प्रेरणा देता आ रहा है उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट होकर भारत माता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लोकेश कुमार, नवीन कुमार, हिमांशु चौधरी, पराग शर्मा, कामेंद्र आदि नगर के अधिकारी तथा हितेश, मनी, निरदीप, अनुराग, कुणाल,मयंक,लव,सौम्या, शिवम आदि शाखा टोली के स्वयंसेवक एवं लक्ष्मी,छवि, तनिष्का बाल स्वयंसेविका उपस्थित रहे। नगर में बाल स्वयंसेवकों द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा हुई।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।