राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने महिला कार्यकारिणी का किया गठन

शाहजहांपुर- राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का महिला व्यापारी सम्मेलन संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष वा जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह, पुवायां की पूर्व विधायक शकुंतला देवी अल्लाहगंज की पूर्व चेयरमैन चंद्रेश गुप्ता मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा त्रिपाठी पांडे रजनी भानु सिंह लायंस क्लब की मीरा सेठ आदि की उपस्थिति में नई जिला महिला इकाई का गठन किया गया।

जिसमें नीरा गुप्ता को जिलाध्यक्ष रचना मोहन को जिला महामंत्री सोनल त्रिपाठी को महानगर अध्यक्ष वाह पूजा शर्मा को महानगर महामंत्री मनोनीत किया गया इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें लाइन मीरा सेठ निमिषा राज लीड कान रेंट की प्रधानाचार्य तराना जमाल मीना कपूर मुक्ता बोरा पूजा त्रिपाठी पांडे आदि को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतिमा शुक्ला को जिला कोषाध्यक्ष, कल्याणी देवी को वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष, नीलू रस्तोगी को जिलाउपाध्यक्ष, रीता गुप्ता को जिलासंगठन मंत्री, डॉ०स्मिता सिंह को काउंसलर, मधु मिश्रा को लीगल एडवाइजर, रचना शर्मा को जिला मंत्री, रेखा वर्मा को जिलासंगठन मंत्री बनाते हुए उनको पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने इसके अलावा महानगर में मेघा गुप्ता को कोषाध्यक्ष, पूनम कौशल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे समाज में महिला अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक एक अहम किरदार निभाती है। अपनी सभी भूमिकाओं में निपुणता दर्शाने के बावजूद आज के आधुनिक युग में महिला पुरुष से पीछे खड़ी दिखाई देती है। पुरुष प्रधान समाज में महिला की योग्यता को आदमी से इस अवसर पर संगठन की तमाम महिला सदस्य मौजूद रही।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ महामंत्री अनुज गुप्ता व अनुज्ञा मिश्रा ने किया।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।