बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

आजमगढ़- बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक रविवार को नेहरू हाल में हुई। इसमें भाजपा की सरकार बनने के लिए कांग्रेस और सपा को जिम्मेदार ठहराया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुनकाद अली व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि यहां कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि बसपा 1984 में बनने के बाद लगातार आगे बढ़ रही थी लेकिन आज गिरावट आई है जिसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में से देश व प्रदेश की हालत खराब है। इसे बसपा के नेतृत्व वाली सरकार बनाकर ठीक किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि बसपा की ताकत कार्यकर्ता हैं इसलिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर मिशन को आगे बढ़ाने में लग जाना है। उन्होंने सेक्टर नंबर चार और जोन के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया और कहा कि मुझे विश्वास है इस नई कमेटी के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और अगली सरकार बहन जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बनेगी। अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर व संचालन विनोद चौहान ने किया।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।