रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी की उड़ी अफवाह पर समर्थकों ने काटा हंगामा, लखीमपुर रवाना

बरेली। मंगलवार को लखीमपुर में किसानों को श्रद्धांजलि देने जा रहे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बरेली पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को एयरपोर्ट पर रोक लिया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियो के मंत्रणा के बाद करीब 45 मिनट बाद उन्हें रवाना किया गया। अपर जिलाधिकारी (नगर) महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से जयंत चौधरी को बरेली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक रोका गया था। पूरी तरह स्थिति स्पस्ट होने पर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया। शर्त यह थी की केवल वह सुरक्षा कर्मियों के साथ लखीमपुर जा सकते है। जिस समय उनको रोका गया, बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर मौजूद थे। एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी की उड़ी अफवाह पर उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। जयंत चौधरी को एयरपोर्ट पर रोके जाने की जानकारी पर पार्टी कार्यकर्ता एयरपोर्ट के गेट पर धरने पर बैठ गए और हंगामा काटने लगे। इस बीच जयंत ने कहा कि लखीमपुर के किसानों के परिवारों के साथ देश की भावना जुडी हुई है। उनकी अंतिम अरदास में शामिल होने और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए आया हूं। पुलिस प्रशासन ने मुझे ही नहीं बल्कि दिल्ली आये तमाम यात्रियों को आधे घंटे से ज्यादा समय तक रोके रखा और परेशान किया। जंयत चौधरी ने कहा कि सरकार तानाशाह हो गयी है। सरकार लखीमपुर में हुए नरसंहार से सबका ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगया कि मंत्री खुले आम घूम रहे है। जिन्होंने बार बार झूठ बोला की गाड़ी पलटी। उसमें किसान मारे गए उन पर उपद्रव हुआ। गलत बयानबाजी हुई मंत्री द्वारा। वह चाहते है कि केस को किसी तरह दबा दिया जाए। वह खुद गृह राज्य मंत्री है। उनका विभाग उनके बेटे की जांच कैसे कर लेगा। उन्होंने 302 के मुकदमे होने पर गृह मंत्री बनाने पर सवाल उठाते हुए अजय मिश्रा की बखार्स्तगी की मांग की है। जिसके बाद जयंत चौधरी ने खुद समर्थकों को समझाया। जिससे कुछ देर बाद जब समर्थक वापस चले गए तब जयंत चौधरी एयरपोर्ट से बाहर निकाले और बाद में वह पीलीभीत होते हुए लखीमपुर के लिए रवाना हुए। उधर इस बारे में एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि जयंत चौधरी की गिरफ्तारी की बात निराधार है। उनकी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। उनके पहुंचने पर समर्थकों की संख्या काफी थी। जयंत चौधरी के समझाने के बाद समर्थक वापस लौट गए। उसके बाद वह अपनी एक गाड़ी से पीलीभीत होते हुए लखीमपुर के लिए रवाना हो गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।