राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेल कर मनाया उत्सव, विजेताओं को दिए पुरस्कार

बरेली। कायस्थ चेतना मंच की महिलाओ ने होली गीत गायन एवं राधा-कृष्ण के साथ फूलों से होली खेलकर उत्सव मनाया। मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता मे हरूनगला स्थित एक वैंकट हॉल मे हुए कार्यक्रम मे संरक्षक पवन सक्सेना, महासचिव अमित सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना और कोषाध्यक्ष पूजा सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया। रितु सक्सेना, मीरा मोहन और कीर्ति सक्सेना ने चित्रगुप्त वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात पूजा सक्सेना, शकुन सक्सेना, पल्लवी सक्सेना, रजनी सक्सेना, शालिनी जौहरी, चित्रा जौहरी, शशि सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना आदि ने मनभावन होली गायन किया। कार्यक्रम का स्वागतीय संचालन मुकेश सक्सेना एवं मंच संचालन अमित सक्सेना बिंदु ने किया। मुकेश जौहरी आर्केस्ट्रा द्वारा होली के रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गए। कार्यक्रम मे शिव कुमार बरतरिया, डॉ शिव कुमार, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, महानगर अध्यक्ष वीके सक्सेना, चंद्र भूषण शील, सतेंद्र सक्सेना एडवोकेट, आदित्य सक्सेना, सुधीर मोहन, राजीव मोहन, राजीव कमल, बी के खरे , उन्मुक्त शील, रमन सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संजय सक्सेना ने आभार ज्ञापन किया। होली मिलन कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार, विधायक डॉ अरुण कुमार सक्सेना, गुलशन आनन्द, सतीश कातिब, गौरव सक्सेना, अनुपम चमन, रमेश जैन, आदेश प्रताप सिंह विजेताओं को पुरस्कार दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।