रात 10 बजे के बाद क्या, यहां तो 24 घंटे मिलती है शराब

बरेली। शहामतगंज ओवर ब्रिज के नीचे रात दस बजे के बाद क्या यहां तो 24 घंटे शराब मिलती है। वैसे शासन व प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार शराब की दुकान खोलने का समय सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक का है लेकिन पुल के नीचे दिन रात शराब बिकती है। उसके सामने ही कुछ लोग अंडे का ठेला लगाते हैं जो ठेले पर ही शराब पिलाते हैं। यह आरोप है श्री शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट के सरवराकार पंडित सुशील कुमार पाठक का है। उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि इसी रोड पर एक मस्जिद और साईं बाबा का मंदिर भी है। इसके पास में ही बरेली कॉलेज और अवंतीबाई कन्या डिग्री कॉलेज है। यहां से कॉलेज की लड़कियां भी गुजरती रहती है। शराबी उन पर फब्तियां कसते हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि चौकी के पुलिसकर्मियों ने शराब कारोबारियों से महीना बांध रखा है। इस वजह से रात में शराब की बिक्री पर पाबंदी नहीं लगाई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।